पाचन शक्ति सही रखनी है, तो ये चीजें एक साथ भूलकर भी ना खाएं

पाचन शक्ति सही रखनी है, तो ये चीजें एक साथ भूलकर भी ना खाएं

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों की जिंदगी काफी भागदौड़ वाली हो गई है। इसकी वजह से लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये सब जानते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने खानपान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते और अपने खाने में कई ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं, जिनकी मनाही आयुर्वेद के अनुसार की गई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कई चीजें ऐसी हैं, जो पेट में जाकर हमारी तबियत बिगाड़ने के लिए काफी होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन एक साथ करना हमारे लिए फायदेमंद नहीं हो सकता।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

दही खाना काफी लोगों को पसंद होता है। अगर आपको अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है, तो फिर आपको रोज एक चम्मच दही खानी चाहिए। इसके अलावा दही दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन आपको दही के साथ नहीं करना चाहिए। इसमें सबसे पहला नाम है खट्टे फलों का। आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ खट्टे फलों का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि फलों और दही में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जिसके कारण अगर इनका सेवन साथ में किया जाए तो इन्हें पचने में दिक्कत होती है। इसी वजह से दही के साथ खट्टे फलों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दूसरी तरफ दही को गर्म चीजों के साथ भी न लेने के लिए कहा जाता है। उदाहरण के लिए मछली। दरअसल, दही और मछली दोनों की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में अगर इनका सेवन साथ में किया जाए, तो ये सही नहीं माना जाता है।

दूध हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन करने के बाद दूध नहीं पीने की सलाह दी जाती है। जैसे, हरी सब्जियां और मूली अगर आप खा चुके हैं तो इसके बाद दूध नहीं पीना चाहिए। उड़द की दाल खाने के बाद भी दूध का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। वहीं, अगर आप पनीर, मीट और अंडे जैसी चीजें खाने के बाद दूध पीते हैं, तो ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके पाचन में दिक्कत हो सकती है।

ठंडे पानी के साथ, तेल, घी, अमरूद, जामुन, मूंगफली और खीरा जैसी चीजें खाना भी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं बताया जाता है। वहीं, अगर आपको बुखार चढ़ रहा है तो शहद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शरीर में पित्त बढ़ता है। साथ ही शहद को गर्म करके भी नहीं खाना चाहिए। शहद के साथ मक्खन और घी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खीरे के साथ शराब, खटाई, कटहल और सत्तू भी नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में जरूर खाएं मखाना, कई रोगों से बचे रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।